Thursday, June 4, 2020

शूटर मैनपाल के भाई राजेश उर्फ गंगाराम का मिला शव, हत्या की आशंका ।


शूटर मैनपाल के भाई की हुई हत्या मिला शव।
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) जिले के बुहाना उपखंड के पचेरीकलां थाने के लक्ष्यावाली ढाणी भालोठ में गुरूवार सुबह मैनपाल शूटर के भाई का शव मिलने से क्षैत्र में सनसनी फैल गई ! जब ग्रामीणों ने पूरानी धर्मशाला के पास  भालोठ के शूटर मैनपाल के भाई राजेश उर्फ गंगाराम पुत्र दलीप जाट का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर दो जगहों की पुलिस पचैरीकलां थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर एव बुहाना थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया ! पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पचेरीकलां पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। आशंका है कि रात के समय किसी अज्ञात ने राजेश उर्फ गंगाराम के साथ मारपीट कर हत्या कर दी है । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एसएफएल टीम को मौके बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। सूचना पर डीएसपी बुहाना ज्ञानसिंह चौधरी भी मौके पर पहुंचे ! मृतक के पिता दलीप सिंह ने बताया कि राजेश उर्फ़ गंगाराम एक दिन पहले दोपहर को घर से भालोठ जाने की कहकर गया था। रात को भी घर नहीं लौटा। सुबह पूरानी धर्मशाला के पास राजेश का शव होने की खबर मिली। बतादें कि मृतक का भाई मैनपाल शूटर हत्या के मामले में जेल में बंद  हैं। पचैरी थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर मामले की हर एंगल से कर रहे है जाँच ।

No comments:

Post a Comment