Sunday, June 14, 2020

गरीब के घर फरिश्ता बनकर पहुँची बिसाऊ थानाधिकारी रिया चौधरी

झुंझुंनू जिले की बिसाऊ थानाधिकारी रिया चौधरी ने निभाया सामाजिक सरोकार । जरूरत मंद के घर पहुँच कर बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग । बतादे की जहां पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर लोगों की कोरोना संक्रमण से जान बचाने का कार्य कर रही है वहीं सामाजिक सरोकारों को भी निभाने में भी हमारी पुलिस पीछे नहीं है। अनेको बार हमारी खाकी ने सामाजिक सरोकार का फर्ज निभाया है । ऐसी ही मानवीय
पहलू की बड़ी मिशाल रविवार को थानाधिकारी रिया चौधरी  ने पेश की, जहां थानाधिकारी सहित पुलिस थाने का स्टाफ कस्बे के वार्ड 7 की एक बेटी की शादी में सामाजिक सरोकार निभाने पहुंचे। बतादे की वार्ड नं 7 के जाबिर शेख की बेटी की 15 जून को शादी है जिसको देखते हुये सामाजिक कार्यकर्ता इस्माईल तंवर ने थानाधिकारी रिया चौधरी को कस्बे में रह रहे जाबिर शेख के लॉक डाउन की वजह से आर्थिक हालातों से अवगत कराया। जिस पर थानाधिकारी रिया चौधरी ने बेटी मानकर स्टॉफ व पार्षद सलीम सैयद के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद थानाधिकारी रिया चौधरी स्टाफ के साथ सभी लोग उनके घर पहुंचे जहां ।एक बारगी पुलिसकर्मियों को देखकर लोग भी अचंभित हो गये तथा सख्ते में आ गये। वहीं जब मांगलिक कार्यक्रम शुरु हुए तो बिसाऊ थाना पुलिस का सामाजिक व मानवीय चेहरा दिखाई दिया थानाधिकारी रिया चौधरी, बिसाऊ चौकी प्रभारी राजकुमार स्वामी, पार्षद सलीम सैयद, समाजसेवी इस्माईल तंवर सहित स्टाफ सदस्यों ने कन्यादान के रूप में नगदी राशि तथा  गिफ़्ट के रूप में अन्य उपहार देकर बेटी को आशीर्वाद दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग चकित रह गए। पूरे कस्बे में खाकी के इस चेहरे की दिन भर चर्चा होती रही । साथ ही तंवर ने पुलिस के मानवीय चेहरे की सराहना करते हुये आभार जताया। शादी के इस मौके पर गुलाब कुरैशी, अब्बास तंवर, गफूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। थानाधिकारी रिया ने कहा कि हम सबको अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए और हर संभव प्रयास कर अपने आस पास के लोगों की मदद करनी चाहिए। तंवर ने मुझे बताया तो मैं अपने आपको रोक नहीं सकी और बेटी की शादी का छोटा सा सामाजिक कार्य निभाने का प्रयास किया। गौरतलब है कि जाबिर शेख की बेटी का निकाह 15 जून को होना तय है बारात लॉक डाउन की पालन करते हुये झुंझुनूं से बिसाऊ के
गी।

No comments:

Post a Comment