झुंझुंनू में एक घर के अंदर हुई लाखों की लूट में फौजी की पत्नी ही निकली मास्टर मांइड
अपने सहयोगी के साथ अपने ही घर मे करवाई लूट
झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) जिला मुख्यालय झुंझुंनू के हमीरी रोड़ स्थित राईका कॉलोनी में महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों रूपए व जेवरात लूट मामले में घर की बहु ही मास्टर मांइड निकली जिसको पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। बतादे की पहले से गिरफ्तार आरोपी मुकेश से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया। एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि 11 जून की रात्री राईका कॉलोनी में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की दीवार फांदकर छत के रास्तें घर में प्रवेश किया और घर में सो रही चार महिलाओं को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया था तथा घर से लाखों रूपए के जेवरात लूट कर ले गए थे तथा जाते समय लूटेरों ने महिलाओं सहित एक तीन साल के बच्चें को एक स्टारे रूम में बंद कर गये थे। एसपी ने शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में वृताधिकारी झुंझनू शहर लोकेन्द्र दादरवाल के नेतृत्व में पुलिस थाना कोतवाली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साईबर सैल की टीम गठित का गई। गठित टीम द्वारा आपराधिक सूचनाओं एवं तकनीकी माध्यम से सूचनाएं संकलित कर लूट की घटना का पर्दाफाश कर लूट की घटना में लिप्त पाये गये मकेश पुत्र रणवीर सिंह निवासी खरक कला, जिला भिवानी हरियाणा, दीपक पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी खरक कलां जिला भिवानी हरियाणा तथा नकुल पुत्र अजीत सिंह निवासी गरनावठी थाना कलानौर जिला रोहतक हरियाणा को 25 जून को गिरफ्तार कर उनकी पहचान परेड के लिये न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। उनकी पीडि़ता के द्वारा पहचान करने के बाद तीनों गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को थाना कोतवाली द्वारा दुबारा पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई। घटना स्थल के निरीक्षण के उपरांत इस घटना में परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने का पुख्ता शक हो गया था। जिसको आधार मानकर गहनता से अनुसंधान किया गया। आरोपी मुकेश कुमार के कब्जे से बरामद शुदा उसके मोबाईल फोन का बारिकी से निरीक्षण किया गया तो उसके वाट्सअप में आरोपी एवं पीडित परिवार की बहु बबीता के बीच हुई वाट्सअप चैट से इस घटना में बबीता की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आ गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार ने भी स्वीकार किया है कि उक्त घटना को हमने बबीता कंवर पत्नी रविसिंह निवासी राईका कॉलोनी झुन्झुनू के कहने पर अंजाम दिया था। आरोपी मुकेश बबीता के ननिहाल के परिवार में मामा लगता है। इस प्रकार पर्याप्त साक्ष्य मिलने के उपरान्त बबीता को गिरफ्तार किया जाकर उससे घटना के उद्देश्य के संबंध में अभी आरोपियों से अनुसंधान किया जा रहा।

No comments:
Post a Comment