सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर 15 लोगों पर लगाया जुर्माना
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले लोगों पर चिकित्सा विभाग की टीम ने चलाना काटकर जुर्माना लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी है । ईसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस डिपो, गांधी चौक, खेमी सती बस स्टैंड पर थूकने वाले 15 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई। झुंझुंनू सीएमएचओ डॉ छोटेलाल ने बताया कि जिला कलेक्टर उमरदीन खान के निर्देश पर शहर में टीम बनाकर कार्यवाही के लिए भेजा। टीम ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर वहां थूकने ओर कोटपा एक्ट के उल्लंघन करने वाले 15 लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला किया। टीम में एफएसओ महेश सिहाग, इम्तियाज अहमद, प्रमोद कुमार, जेपी कुलहरी शामिल थे। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल ने कहा की कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर नही थूके इससे कोरोना का संक्रमण फैलता है। ऐसा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment