ब्लाईन्ड मर्डर का 48 घंटो में किया खुलासा पुरानी रंजीश को लेकर ग्राम भालोठ में राजेश उर्फ गंगाराम की हत्या का आरोपी मनोज उर्फ लख्मी को किया गिरफ्तार :
पुरानी रंजीश को लेकर की हत्या, आरोपी को 48 घंटो में गिरफ्तार कर ब्लाईन्ड मर्डर का किया खुलासा
पुरानी रंजीश को लेकर की हत्या, आरोपी को 48 घंटो में गिरफ्तार कर ब्लाईन्ड मर्डर का किया खुलासा
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में जिले की पचेरीकलां पुलिस ने ब्लाईन्ड मर्डर के आरोपी को २४ घंटो में गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे ! बतादे की थानाधिकारी थाना पचेरी कलां गोपालसिह थालौर को ४ जून सुबह ६;३० पर सूचना मिली थी की लक्ष्यावाली ढाणी तन भालोठ मे धर्मशाला के पास एक व्यक्ति की लाश पडी हुई है | उपरोक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना पचेरी कलां मय जाप्ता के मोके पर पहचा जहां पर मृतक शिनाखत की गई तो मृतक की राजेश उर्फ गंगाराम पुत्र श्री दलीप सिंह जाति जाट उम्र 38 वर्ष निवासी भालोठ के रूप में पहचान हुई । जिस पर मृतक के परिजनो को तलब किया गया तो मृतक के पिता ने अज्ञात मुलजिम के विरूद एक लिखित रिपोर्ट पेश की तथा कहा कि मेरा पुत्र राजेश उर्फ गंगाराम जाति जाट निवासी भालोठ प्रार्थी के घर इसी 3 जून को दिन मे 11-12 बजे बालोदा जाने कि कह कर घर से गया था जिसे शीलू पुत्र अमर सिंह जाति जाट निवासी भालोठ व बदनसिह पुत्र प्रताप जाति जाट, राजपाल पुत्र देशराज जाट निवासी भालोठ के साथ अंतिम बार देखा गया है ! साथ ही बताया की 4 जून को सुबह 6 बजे मेरे पास उदमी पुत्र तरखाराम मेघवाल का फोन आया कि जोड़ के पास धर्मशाला के सामने आप का लडका गंगाराम मृत पड़ा है । तब मैंने जाकर देखा तो मुझे आभास हुआ की मेरे लड़के राजेश के साथ मारपिट की गई है उसके पुरे शरीर पर चोट के निशान है खून भी काफी दिखाई दे रहा था मेरे लड़के की मारपीट कर हत्या की गई है उक्त मामला दर्ज करवाया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जंगदीश चंद्र शर्मा व् अति पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में मुलजिम की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया ! टीम का वृताधिकारी बुहाना ज्ञान सिंह, थानाधिकारी बुहाना देवेंद्र प्रताप सिंह, थाना अधिकारी पुलिस थाना पचेरी कला गोपाल सिंह थालौर के नेतृत्व में गठन कर एमओबी टीम, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूतों को इकट्ठा किया गया। इसके साथ ही अज्ञात मुलजिम की तलाश हेतु गोपनीय और तकनीकी रूप से सूचनाएं एकत्रित की गई। गांव में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। मृतक राजेश उर्फ गंगाराम, मृतक के पिता दलीप सिंह व मृतक के भाई मेनपाल उर्फ शूटर के आपराधिक रिकॉर्ड एवं पुरानी रंजिश के आधार पर मनोज उर्फ लख्मी पुत्र धर्मवीर निवासी भालोठ को चंडालिया हरियाणा के रास्ते से दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई। जिसमें उसने ढाणी लक्ष्य वाली में मृतक राजेश उर्फ गंगाराम को धर्मशाला के पास लाठी से पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया गया । ये रहे टीम में शामिल :- बुहाना डीएसपी ज्ञान सिंह, बुहाना थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, पचेरी कलां थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर व सत्यवीर सिंह, सत्यराज, सुनिल, अमित, कुलदीप, पवन, रोहिताश, रमेश चंद्र एवं लोकेश आदि रहे शामिल ।
No comments:
Post a Comment