चिड़ावा में कोरोना संक्रमण को लेकर निकली गई आमजन में जागरूकता रैली
चिड़ावा उपखण्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद गॉड ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
झुंझुंनू जिले के चिड़ावा में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिये बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई । उपखण्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड ने उपखण्ड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । बतादे की कोरोना वायरस संकमण (कोविड-19) की रोकथाम के संबंध मे आमजन मे जागरूकता लाने हेतु साईकिल रैली निकाली गई । रैली में विद्यालयों के छात्र छात्रओ एवं उपखण्ड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा उपखण्ड कार्यालय चिड़ावा से कबूतरखाना, सूरजगढ गोड़ व गांधी चौक होते हुए वापिस उपखण्ड कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में उपखण्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़, चिड़ावा उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, थानाधिकारी लक्ष्गीनाराण सैनी, कैलाश सिंह कविया सहायक प्रशासनिक अधिकारी, देवेन्द्र झाझड़िया, शक्ति सिंह क. सहा. सीबीईओ कार्यालय व योगेन्द्र कटेवा पार्षद साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मवारीगण उपस्थित रहे।
चिड़ावा उपखण्ड कार्यालय एसडीएम जगदीश प्रसाद गॉड ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
चिड़ावा उपखण्ड कार्यालय एसडीएम जगदीश प्रसाद गॉड ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
No comments:
Post a Comment