हत्या का आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरणः- दिनांक 06.09.18 को श्री सुनिल कुमार पुत्र श्री मूलचन्द जाति जाट उम्र 35 साल निवासी
गाडोदिया की ढ़ाणी तन उदावास ने बमुकाम बी0डी0केo अस्पताल झुन्झुनू में एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की
पेश की कि "कल दिनांक 05.09.18 को मेरी बहिन अनिता देवी स्त्री नरेश कुमार पारिवारिक न्यायालय झुन्झुनूं में
चल रहे मुकदमें की तारीख पेशी भुगताकर ग्राम उदावास में गाडोदिया की ढ़ाणी जा रही थी इतने में एक
बोलरो कैम्पर गाड़ी जो बिना नम्बर की थी। उसमें तीन चार व्यक्ति बैठे थे। जिनमें एक अनिता देवी का पति
नरेश कुमार था। इस कैम्पर गाड़ी के साथ सफेद कलर की बोलरो गाड़ी भी साथ थी। यह गाड़ी सुबह 7 बजे
से इसी रोड़ पर बार-बार चक्कर काट रही थी। सांय लगभग 6.30 बजे से 7.00 बजे के बीच गांव के अटल
सेवा केन्द्र के बाहर दोनों गाड़ियों के व्यक्तियों ने आपस में बातचीत की फिर बोलरो गाड़ी की तरफ निकल
गई। इसके लगभग 4-5 मिनट बाद बोलेरो कैम्पर गाड़ी ने जोर से भगाकर 400-500 मीटर आगे चल रही
अनिता देवी के पीछे से जोर से टक्कर मारी और लगभग 50 फिट तक अनिता देवी को घसीटते हुए ले गया ।
और 2-3 बार आगे पीछे करके गाड़ी को अनिता के ऊपर से निकाल कर जान से मार दिया। फिर गाड़ी को
आगे भगाकर ले गया। यह घटना गाडोदिया की ढ़ाणी जाने वाले रास्ते पर महावीर पुत्र भागुराम के घर के पास
हुयी। इस घटना में अनिता के पति के साथ बुआ का लड़का रामकुमार पुत्र श्री रामलाल धतरवाल ग्राम
हेजमपुरा भी था। व इस घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाले सुशीला स्त्री महेन्द्र सिंह व नवीन पुत्र श्री
रामनाथ जो हमारे परिवार से ही है, जो इस साजिश में शामिल है। उक्त लोगों की काल डिटेल निकलवाकर
हत्या में शामिल सभी लोगो के विरुद्व कानूनी कार्यवाही की जावे इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 240 /18
धारा 302, 120बी भा.द.सं. पुलिस थाना सदर झुन्झुनूं पर पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
तरीका वारदातः- मृतका अनिता व उसके पति नरेश कुमार के आपस में मन मुटाव चल रहा था । मृतका
अनिता ने नेरश कुमा विरूद्व न्यायालय में भरण- पोषण का दावा कर रखा था। नरेश कुमार अनिता को अपने
रास्ते से हटाना चाहता था। नरेश ने अपनी भुआ के लड़के सिकन्दर निवासी भालोठिया की ढाणी तन हेजमपुरा
व जितेन्द्र उर्फ कालू निवासी हेजमपुरा के साथ अनिता की हत्या का षड़यंत्र रचा गया। घटना के रोज अनिता
कोर्ट में पेशी पर आई थी। बाद पेशी अनिता अपने घर जा रही थी। तब सिकन्दर व जितेन्द्र ने कस्बा झुन्झुनू में
रेकी कर पीछा किया गया। तथा घटना को एक्सीडेन्ट का रूप देने के लिए सिकन्दर ने बोलेरो गाड़ी से टककर
मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी जितेन्द्र फरार चल रहा था। फरारी के दौरान आरोपी
जितेन्द्र ने दिनांक 03.04.20 को सिकन्दर उर्फ सिकू के साथ मिलकर हमीरवास थाना ईलाके में नरेश कुमार
उर्फ झिंडिया की हत्या कर दी गई। जिसमें पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू द्वारा गिरपतार किया जाकर
न्यायालय में पेश कर जे/सी करवाया गया था। आरोपी जितेन्द्र उर्फ कालू को आज दिनांक 12.06.2020 को
प्रोडेक्शन वारन्ट प्राप्त कर उप कारागृह राजगढ से अनुसंधान हेतु गिरफतार किया।

No comments:
Post a Comment