Monday, May 25, 2020

सूरजगढ़ में बदमाशो ने फारयरिंग कर दिन दहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

 सूरजगढ़ में बदमाशो ने दुकानदार पर फारयरिंग कर दिन दहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) सूरजगढ़ कस्बे में बाईक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े अनाज मंडी में फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया साथ ही दुकान से गल्ला लेकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार चार बजे अनाज मंडी स्थित रूड़मल पुष्कर लाल फर्म पर रूड़मल व उसका छोटा भाई महेश दोनों दुकान पर बैठे हुए थे, तभी अपाची मोटरसाईकिल पर सवार होकर दो युवक आए दोनों ने हैलमेट पहना हुआ था । उनमें से एक युवक दुकान के अन्दर आया व उसने कहा कि हाथ उपर करो इस पर महेश ने कहा कि क्या बात है इतना कहते ही उसने जेब से पिस्टल निकाली व गोली चलाई उसके बाद युवक ने पास ही रखा गल्ला उठाया व बाहर खड़ी बाईक पर सवार होकर दोनों युवक गल्ला लेकर मौके से फरार हो गए। डरे हुए सहमें व्यापारी ने बाहर आकर हो हल्ला किया तो पड़ोसी व्यापारी जमा हो गए कुछ लोगों ने युवकों का पीछा भी किया। अनाज व खल के थोक व खुदरा व्यापारी महेश ने बताया कि गले में डेढ़ लाख रूपए नगदी रखे थे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया व मामले की जानकारी जुटाई पुलिस ने मौके से खाली कारतूस का खोल बरामद किया है। सुचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां भी मौके पर पहुंचे व घटना को चिंताजनक बताते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुंचे चिड़ावा डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । रास्ते में स्थित दुकानों से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें दो युवक बाइक के बीच में गल्ला रखकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। बतादे की साल भर पहले भी बदमाशों ने मंडी में ऐसी ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें बाईक पर सवार होकर आए बदमाश जुगल किशोर हलवाई की दुकान से गल्ला लेकर फरार हो गए थे। सुचना मिलने पर एडीशनल एसपी विरेन्द्र सिंह मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। घटना के बाद दुकानदारों में भय देखने को मिला, जल्द ही व्यापार मंडल इस बारे में ठोस कदम उठायेगा ।

No comments:

Post a Comment